सिद्धार्थनगर-बढ़नी ब्लाक के खरिकौरा निवासी लवकुश तिवारी ने द इन्स्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट आफ इण्डिया (आईसीएआई) द्वारा सीए के फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है।
लवकुश तिवारी ने इस सफलता का श्रेय अपने किसान पिता शिवपूजन तिवारी, माता सुशीला तिवारी, बड़े भाई चन्दन व भाभी मन्दाकिनी को दिया है।
लवकुश ने हाईस्कूल तक की शिक्षा जिला मुख्यालय पर स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मन्दिर में लिया है।
लवकुश की इस सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी, सुबाष तिवारी, पंकज तिवारी, प्रभात तिवारी, रामचन्द्र शुक्ल, अनील अग्रहरी, लाल जी, जय प्रकाश, आशुतोष, शुक्ल, सगीर चौधरी ने बधाई दिया है।
गर्व की बात है...!
जवाब देंहटाएं