लखनऊ:यूपी में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए प्रियंका गांधी लगातार मैराथन बैठक कर रही है। खबर है कि अपना दल एस के बाद दो और पार्टियां कांग्रेस के संपर्क में हैं।
खबर के मुताबिक गोरखपुर लोकसभा उपचुनावों से सपा गठबंधन में शामिल पीस पार्टी अब कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है। शनिवार को पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुहम्मद अय्यूब और महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव मौर्य ने यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर नए गठबंधन के संकेत दिए हैं।
इस मौके पर पीस पार्टी के यूपी चुनाव इंचार्ज ई० मोहम्मद इरफान भी मौजूद रहें। प्रियंका गांधी से मुलाकात की फ़ोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान ने शेयर करते हुए लिखा कि अल्लाह जो करता है ठीक करता है।
तो वही पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी ज़हीर आलम ने फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा कि सितारों से आगे जहां और भी है।
गौरतलब है कि सपा-बसपा गठबंधन ने गुरुवार को यूपी में सीटों की घोषणा कर दी है। गठबंधन में पीस पार्टी को एक भी सीट नही दिया गया। जिसके बाद पीस पार्टी ने अब नए राजनैतिक गठबंधन के संकेत दिए हैं।
यूपी में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए प्रियंका गांधी लगातार बैठक कर रही हैं। अपना दल एस भी कांग्रेस के सम्पर्क में है। साथ ही बसपा के कई नेता भी शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर बसपा सरकार के पूर्व मंत्री देवेन्द्र चिल्लू और आईएएस राम विलास मिश्रा भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बसपा नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
इन्शाल्लाह कामयाबी जरूर मिलेगी
जवाब देंहटाएं