स्वागत समारोहों के दौरान आफताब आलम ने बसपा सुप्रीमो का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार लगभग 12 बजे आफताब आलम ने राम नगर चौराहा के पास से जिले की सीमा में प्रवेश किया। जहा पहले से सैकड़ों वाहन के साथ हजारों की संख्या में मौजूद सपा-बसपा पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत किया। लोगो ने बसपा, आफताब आलम और सपा-बसपा गठबन्धन के पक्ष में नारे लगाते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
आफताब आलम ने वहा उपस्थित लोगों का आभार जताया। सीमा से आफताब आलम का काफिला बांसी, पथरा, डुमरियागंज, इटवा, ढेबरुआ, शोहरातगढ़ होता हुआ जिला मुख्यालय पहुंचा।
इस दौरान उपरोक्त सभी स्थानों पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। इस अवसर पर आफताब आलम ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुने। वो जानता को विकास और भाई चारा की सौगात देंगे। अभी तक लोगों की जो अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई है, उसे वे पूरा करके दिखाएंगे।
इस दौरान बसपा डुमरियागंज विधान सभा सीट की प्रत्याशी सैयदा खातून, इटवा के पूर्व प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने भरोसा दिलाया कि इस बार जिले मै बसपा जीत का इतिहास बनाएगी।
कार्यक्रम में हाजी अरशद खुर्शीद पूर्व बसपा प्रत्याशी, सैय्यदा खातून पूर्व बसपा प्रत्याशी डुमरियागंज, पूर्व विधायक बांसी लालजी यादव, सपा जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, बसपा जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम, शमीम अहमद जिला उपाध्यक्ष, मण्डल जोन इन्चार्ज मुनीराम राजभर, मण्डल जोन इन्चार्ज घनश्याम चन्द्र गौतम, मण्डल जोन इन्चार्ज पी० आर० आजाद, मण्डल जोन इन्चार्ज राजेन्द्र कमल
बांसी चेयरमैन मो० इद्रीस पटवारी, छात्र सभा जिला अध्यक्ष सपा अम्बिकेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मजदूर सभा सपा रविन्द्र विश्वकर्मा, अमित बक्सी, विधान सभा अध्यक्ष सपा बांसी तुफेल अहमद पूर्व प्रमुख खेसरहा, कमालुद्दीन पूर्व प्रमुख खेसरहा , सोनू यादव जिला उपाध्यक्ष सपा, विरेन्द्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष सपा, अख्तर रिजवी जिला महा सचिव सपा, राम बहोर कन्नौजिया जिला महा सचिव बसपा
अबरार हुसैन पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका बांसी, मनोज मिश्रा, प्रेम नारायण सिंह, राजाराम लोधी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, एम० पी० दूबे, लवकुश साहनी, ज्वाला प्रसाद राजभर, प्रेम चौहान, विभूति निषाद, अमरेश पाल यादव, राम चंदर चौरसिया विधान सभा अध्यक्ष शोहरतगढ़ सुधिराम गौतम, विधान सभा अध्यक्ष कपिलवस्तु रामशंकर मौर्या, विधान सभा अध्यक्ष बांसी रामनयन आनंद, विधान सभा अध्यक्ष इटवा रामअचल गौतम, विधान सभा अध्यक्ष डुमरियागंज श्री राम किशोर की उपस्थिति रहे।