सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
नियत समय से विद्यालय के प्रांगण में कतारबद्ध होकर छात्र-छात्राएं अध्यापकों के सम्मुख बैठे तो वर्षों से इस प्रांगण से जुड़े रहने के बाद इसके छूटने के दर्द हर विद्यार्थी के चेहरे पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल ने सरस्वती वंदना के साथ समारोह की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न छात्र-छात्राओं ने इस प्रांगण से जुड़े अपनी पुरानी यादों को एक दूसरे से साझा किया। प्रांगण में एक के बाद एक विद्यालय के वे होनहार जिन्हें अब आगे की पढ़ाई के लिए महाविद्यालयों का रुख करना है।
उन्होंने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने सभी छात्र-छात्राओं के सफलता की कामना की। कई छात्राएं काफी भावुक हो उठीं और उनकी आंखें छलक आयी। विद्यालय परिवार ने सभी के सुखद भविष्य की कामना किया।
इस दौरान विभिन्न कक्षा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य व गीत को प्रस्तुत कियाइ इस दौरान आशाराम यादव, विश्वनाथ, रामकिशोर, साधना श्रीवास्तवा, सुनील यादव, सविता शुक्ला, पीताम्बर यादव, राम नरेश यादव,दीपेन्द्र सिंह, धनन्जय पाण्डेय, आनन्द मिश्र, प्रदीप मौर्य, शैलेन्द्र भारती, सुमेरु गिरी, आशा शुक्ला आदि मौजूद थे।



very good sir
जवाब देंहटाएं