सिद्धार्थनगर। कठेला तुलसियापुर मार्ग पर बजाज बाइक के नए शोरूम ‘माधव ऑटो मोबाइल’ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर ओम प्रकाश ने बताया कि माधव ऑटो मोबाइल में बजाज कंपनी की विभिन्न मॉडलों की मोटरसाइकिलें ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। क्षेत्र के लोगों को अब बजाज बाइक खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि माधव ऑटो मोबाइल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सुविधा और बजाज कंपनी की विभिन्न मोटरसाइकिलें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रोपराइटर ओम प्रकाश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

