पूर्वांचल में भौकालबाजों की कमी नहीं है। सभी एक से बढ़कर एक भौकाली हैं। अगर भौकाल देखना है तो पूर्वांचल चलिए। हर गली-हर मोहल्ले में आपको भौकाल दिख जाएगा। यहां छोटे से बच्चे से लेकर बुढ़े तब सब पूरे रौब और भौकाल में होंगे।
जरा सा भी आप बनने की कोशिश किए भौकाल ऐसा चांपेंगे कि आप चुप्प हो जाएंगे। इसके बाद आप शाम तक सिर्फ इनकी सुनेंगे। मासूम लोग तो इनके भौकाल में फंस गए तो भईया सिर्फ भौकाली बाबा ही बचा पाएंगे।
माने अद्भूत भौकाली जगह है पूर्वांचल। जितने ही अच्चे लोग मिलेंगे उतने ही मुरहे भी मिलेंगे। मुराही में तो पूर्वांचल के लोगों के आगे शायदे कोई टिकता होगा। और डायलागबाजी में । पूछिए नहीं। ऐसा डायलाग पेलेंगे कि आपको हवा भी नहीं लगेगा। आप समझते रह जाएंगे और ऊ डायलाग पेल के निकल जाएगा। उसके जाने के बाद आप मतलब समझने की कोशिश करेंगे लेकिन समझ नहीं आएगा।
आईए पूर्वांचल के भौकाली डायलाग से आपको भी परिचित कराते हैं। हालांकि पूर्वांचल में भी जो मुरहे लौंडे होते हैं वे ही ये डायलाग मस्त मारते हैं। बाकी सब तो पस्त मारते हैं।
1..दिल से याद करोगे तो आऊंगा, वरना शरमा जाऊंगा
ये क्या बात हुई भाई। इसमें क्या डायलॉग है लेकिन लौंडे मारते हैं। आपस मे दोस्ती में।
2.हम किसी से नहीं डरता..हम हम हैं, बाकी सब भरम है..।
3.लड़की देखी नहीं ढेर हो गए, कैसे कह दिए कि आप शेर हो गए
गजब भाई। एक से एक डायलाग ये लोग बनाते हैं और दोस्तों के बीच शे हो जाते हैं।
4...चलिए चलते हैं बिहार, पान खाए सइयां हमार
ये भी सभी लोग नहीं जानते होंगे। लौंडे खुद डायलाग बना देते हैं। पान की दुकान पर बइठे बइठे ससुरे फिल्म लिख देंगे। टैलेंट की कमी नहीं है।
5.यूपी में रहते तो करो भौकाल टाइट, वरना जाओ मुंह पीटाओ ...यू आर नाट इनवाइट
अब ये देखिए। और गहराई देखिए इस डायलाग की। मजा न आए तो पान बनवाकर खा लीजिए।
6. भौकाली बाबा का आशीर्वाद ले लो....वरना गोबर खाद ले लो..।
अब ये क्या है बे। माने कुछ भी डायलाग मार दोगे। अब पूर्वांचल वाला है स्याला मारेगा ही। जो मन में आएगा। आपको तो मजा आ रहा है न....तो पढ़ते रहिए।
7.-भौकाल टाइट करोगे तो रहोगे नंबर वन, वरना हो जाओगे शिखर धवन
शिखर धवन से मुआफी के साथ लेकिन लौंडा पूर्वांचली है तो नाम जोड़ देगा इसलिए की उसे मालूम है कि डायलाग में दोनों पाया जोड़ने पर ही मजा आता है। तो इधर नंबर वन तो उधर धवन।
8. चलो अब बोलो भौकाली बाबा की.. माकी साकी नाकी...।
देखिए कुछ भी बोलेगा लेकिन डायलागबाजी नहीं छोड़ेगा।
9. ए बाबू अबे लइका बाड़...हमसे ना लड़अ....
सबको बच्चा ही समझता है। कोई गुस्से में बोल दिया तो डायलाग चिपका देगा कि अभी तुम बच्चा हो हमसे ना उलझो।
10- जिनगी झंड बा फिर भी घमंड बा
ई डायलाग ससुरा हर पूर्वांचली लौंडा मारता है। घमंड जो भी करता दिखा तुरंत पेल दिया मुंह पर ।