![]() |
| कोर्ट परिसर से निकले रिजवान ज़हीर |
रिजवान ज़हीर, जेबा रिजवान, रमीज नेमत, मेराजुलहक, महफूज और शकील जिन्हे बलरमपुर पुलिस ने 10 जनवरी 2022 को फिरोज पप्पू हत्याकांड में गिरफ्तार किया था।
4 जनवरी 2022 को तुलसीपुर के जरवा रोड स्थित सपा नेता फिरोज पप्पू पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई थी।
चार साल बाद इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने 6 आरोपियों में से 3 को दोषमुक्त कर दिया है।
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अभियोजन पक्ष के पास शक से परे कोई ठोस सबूत नहीं है। इसलिए मालमे में आरोपी बनाए गए रिजवान ज़हीर, जेबा रिजवान और रमीज को दोषमुक्त किया जाता है।
इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी शकील की पहले ही मौत हो चुकी है।
बाकी बचे दो लोग मेराजुल हक और महफूज जिन पर आरोप सिद्ध हुए हैं, उन पर मंगलवार को कोर्ट फैसला सुनाएगा।
मेराजूल हक और महफूज ने ही 4 जनवरी 2022 की रात फिरोज पप्पू पर हमला किया था। धारदार हथियार से उनके सर पर हमला किया उसके बाद उनका गला रेत दिया था।
रिजवान ज़हीर की गिरफ्तारी कैसे हुई
10 जनवरी 2022 को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि फिरोज पप्पू की हत्या राजनीतिक वर्चस्व में हुई।
पुलिस के अनुसार, फिरोज पप्पू की तुलसीपुर में लोकप्रियता बढ़ रही थी और वह समाजवादी पार्टी से विधानसभा का टिकट मांग रहे थे
दूसरी ओर रिजवान ज़हीर अपनी बेटी जेबा रिजवान के लिए समाजवादी पार्टी से तुलसीपुर विधानसभा से ही टिकट मांग रहे थे। जिसके कारण दोनो गुटो में मन मुटाव हो गया।
फिरोज पप्पू को रास्ते से हटाने के लिए 4 जनवरी की रात दो लोगों ने उनकी हत्या की जबकि बाकी चार आरोपी रिजवान ज़हीर, जेबा रिजवान, रमीज नेमत और शकील ने हत्या की साजिश थी।
लंबी सुनाई के बाद 7 अगस्त 2026 को अदालत ने पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर, बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज को दोषमुक्त कर दिया।
कोर्ट से बाहर निकलते हुए रिजवान ज़हीर ने मीडिया से कहा कि हमारे ऊपर कलंक लागया गया था। हमें आज न्याय मिला।
फिरोज पप्पू के भाई का गंभीर आरोप
फिरोज पप्पू के भाई अफरोज ने उनके भाई की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए तीन लोगों को रिहा किए जाने पर न्यायपालिका पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया।
अफरोज ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि जज को 8 से 10 करोड़ रुपए खरीदा गया है। वो कहते हैं कि हम इस लड़ाई को आगे तक लड़ेंगे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
घर पहुंचकर पूर्व सांसद से जनता को कहा शुक्रिया
सोशल मीडिया पालटेफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए रिजवान ज़हीर ने लिखा जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है, राजनीतिक जीवन में मुझे बदनाम करने के अनेक प्रयास हुए हैं, लेकिन मैंने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून का सम्मान किया है। मैं सत्य,ईमानदारी और न्याय के साथ खड़ा हूँ तथा आगे भी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।
सभी की दुआओं का में शुक्रगुज़ार हूँ।

