1. चौधरी अमर सिंह
2022 में चौधरी अमर सिंह अपना दल छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल होते हैं लेकिन शोहरतगढ विधानसभा की सीट गठबंधन में अखिलेश यादव ओम प्रकाश राजभर को दे देते हैं जिसके कारण अमर सिंह चौधरी 2022 में ही चुनाव से ठीक पहले फिर पार्टी बदल लेते हैं और आजाद समाज पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं। आजाद समाज पार्टी से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ते हैं लेकिन वह चुनाव हार जाते हैं और अब आजाद समाज पार्टी छोड़कर फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
2. राधा रमण त्रिपाठी
राधा रमण त्रिपाठी बीजेपी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल में होते हैं और पार्टी उन्हें 2022 में टिकट देती है। चुनाव लड़ते हैं लेकिन हार जाते हैं। नतीजे आने के कुछ महीने बाद ही राधा रमण त्रिपाठी वापस बीजेपी में शामिल हो जाते हैं।
3. हरी शंकर सिंह
हरी शंकर सिंह इटवा विधान सभा से हैं। 2022 में वह बीजेपी छोड़कर बसपा में शामिल होते हैं। बसपा उन्हें विधानसभा का टिकट भी देती हैं लेकिन वह चुनाव हार जाते हैं। बाद में वापस भाजपा में शामिल हो जाते हैं।
