यह घटना निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही, मानकों की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार की ओर गंभीर संकेत करती है। प्रदेश में आए दिन कहीं पुल, कहीं फ्लाईओवर, कहीं भवन और कहीं निर्माणाधीन गेट गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने इस घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है और इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, अभियंताओं एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
साथ ही सरकार से मांग की कि मृतक के परिजनों को तत्काल 50 लाख रुपये तथा सभी घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है।
दिवंगत युवक की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


