सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल कठेला द्वारा समय माता मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता ने की। इस दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष Sunil Agrahari उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ और प्रकृति दोनों को जीवनदायिनी माना गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर पि.मो. मंडल अध्यक्ष सुखराम साहू, मंडल मंत्री शिवचरण यादव, मंडल कार्यसमिति सदस्य डॉ. श्याम सुंदर, शंकर गुप्ता, बृजेश गुप्ता सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई।

