सिद्धार्थनगर। मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउंडेशन के अध्यक्ष बदरे आलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से भेजकर गाय को राष्ट्रीय माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत विविध धर्मों और समुदायों का देश है तथा गाय का भारतीय समाज और संस्कृति में विशेष महत्व रहा है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और करोड़ों लोगों की आस्था उससे जुड़ी हुई है।
फाउंडेशन का कहना है कि गाय को राष्ट्रीय माता/पशु का दर्जा मिलने से उसके संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे गौ-हत्या पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी तथा दूध, घी, गोबर, बायोगैस, आयुर्वेद और अन्य गौ-आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। फाउंडेशन ने केंद्र सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
इस अवसर पर देवेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट,शहजाद आलम, कैलाश नाथ वाजपेई, इब्राहीम बाबा,पंकज चतुर्वेदी,फखरुद्दीन, अकबर,इरशाद प्रधान, शकील शाह, जमील अहमद,अकबर वकील,अब्दुल अजीज सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।


