सूचना के मुताबिक, शोहरतगढ़ क्षेत्र के धनधरी कला निवासी निसार अहमद पुत्र नजीर अहमद 38, नौशाद अहमद पुत्र नियाज अहमद 19, रियाज अहमद पुत्र नजीर अहमद 27, असद अहमद पुत्र निसार अहमद 13 अपने निजी वाहन से गांव की ओर लौट रहे थे।
अभी वह पडरिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पोखरे के पास जाकर पलट गई।
हादसे के स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इस दर्दनाक हादसे में निसार अहमद और नौशाद अहमद की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल है जिनका इलाज चल चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम पसरा गया।

