सनई चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भव्य आयोजन
सनई चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेताजी की प्रतिमा पर 128 बार पुष्पवर्षा की गई तथा उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर तिरंगा अर्पण कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा चौराहा गूंज उठा, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश वर्मा, अक्षय तिवारी, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश धर द्विवेदी, ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह जगमोहनी के व्यवस्थापक सुनील पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीता देवी, मोहम्मद हुसैन, शुभम श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, राममिलन विश्वकर्मा, आलोक कर पाठक सहित अनेक समाजसेवी एवं देशभक्त नागरिक उपस्थित रहे।
