मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने मोदी–योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटकर सत्ता चला रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के आगे कभी नहीं झुकेगी और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आज आम जनता को कभी केवाईसी तो कभी आधार लिंकिंग के नाम पर कतारों में खड़ा किया जा रहा है, किसान खाद की एक बोरी के लिए परेशान है और युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और असहमति की आवाज़ को दबाया जा रहा है।
प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने मनरेगा बजट में कटौती को गरीबों के पेट पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि सरकार विज्ञापनों में विकास दिखा रही है, जबकि ज़मीनी स्तर पर किसान बदहाल और युवा बेरोजगार हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यदि मनरेगा मजदूरों का हक छीना गया और खाद की किल्लत दूर नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विवेक यगवाल, ओसामा, प्रदीप ठुकराई, रियाज मनिहार, ग़ालिब बिसेन, इश्तियाक चौधरी सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुनीश ज्ञानी, शाहिद प्रधान, उजैर खान, नंदकिशोर शुक्ला, अनीस शाह, सफ़ीउल्लाह, रिजवान अहमद, पंडित दीपू पाठक, दुर्गेश त्रिपाठी, महबूब आलम, सगीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन पर पंकज चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में तहसील स्तर पर आंदोलन तेज करने की रणनीति साझा की।

