संविधान गौरव अभियान के तहत बूथ गोष्ठी कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर कठेला:शनिवार को कठेला मण्डल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता की अध्यक्षता में "संविधान गौरव अभियान" के अवसर पर विभिन्न बूथों पर बूथ गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम अनुसूचित वर्ग भाइयों के बीच धगरहवा कठेला शर्की, डबरा, सिकरी, डेरवा, गौरा, संग्रामपुर, चेचराफ, तौलहिवा, कठेला गर्वी, रामनगर और अन्य घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर कठेला मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता ने कहा कि संविधान भारत के हर नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का संरक्षक है। यह हमारे समाज की विविधता और समानता को बनाए रखने का मार्गदर्शक है। संविधान के प्रति हमारा सम्मान हमारे लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। यह न केवल देश की राजनीति और प्रशासन का ढांचा तय करता है, बल्कि हमारे अधिकारों और स्वतंत्रताओं की रक्षा भी करता है।
कार्यक्रम के दौरान, सुखराम साहू, केसरीनंदन, राम विनेश, श्रीदल सिंगार दूबे, विनोद कुमार लाल, पद्मनाथ चौबे, श्री दीपेंद्र पाण्डेय, पुरूषोतम सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मोर्चा के साथी, मंडल पदाधिकारी, बूथ एवं सेक्टर अध्यक्षगण और भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
यह अभियान संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास था, ताकि प्रत्येक नागरिक संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके और समाज में समानता और न्याय की भावना मजबूत हो सके।