सिद्धार्थनगर:भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे संगठनात्मक चुनाव के क्रम में 30 दिसंबर को पाँच मंडल अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया गया था। जिसमें कठेला मंडल से श्यामू गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद से ही नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को जगह जगह स्वागत कार्यक्रम के द्वारा बधाई दी जा रही है।
रविवार को मण्डल कठेला के पकड़ीहांवा रामनगर में भाजपा के बूथ एवं सेक्टर संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता त्यागी जी के अगुवाई में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष कठेला श्यामू गुप्ता का स्वागत अभिनन्दन कर बधाई दी गई।
इस दौरान, त्यागी जी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम साहू, सुनील कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, सत्यभवन, सतीश चन्द्र यादव, राम अजौर शर्मा,राजा त्रिपाठी , मुकेश राजभर परमात्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।