सिद्धार्थनगर:भारत जोड़ो यात्रा निकालकर कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान


सिद्धार्थनगर:बढ़नी नगर मे नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान चलाया गया। उक्त सभा की अध्यक्षता युथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने की एवं संचालन फारूक राइनी ने किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अरविंद शुक्ला रहे। इस मौके पर अरविंद शुक्ला ने कहा कि देश मे जिस प्रकार नफरत का माहौल बनाकर देश को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है आज जरूरत है कि उस नफरत को मिटाकर भारत को जोड़कर मजबूत बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को पूरे देश से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है जिसके कारण भाजपा बौखला गई है। आने वाले 2024 में एक बार फिर देश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है।

कार्यक्रम मे मुख्य उपस्थिति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इश्तियाक चौधरी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी (सोनू) आशुतोष मिश्रा, अकबर अली, तबारक पठान, आमिर खान, बंशराज अग्रहरि,मनोज यादव, अफसर अली, सहनवाज, आयूष गौतम, आफताब आलम, इमरान नेता, बदरे आलम कुरैशी, शहजाद अहमद, मुमताज, अनीस शाह, दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ