यूपी का इटावा जिला. यहां पुलिस ने 28 अगस्त को हुए एक हत्या का खुलासा किया जिसे जानकर सबके होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक एक मां ने अपनी जवान बेटी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि बेटी ने प्रेमी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगा लिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, इटावा जिले के थाना वैदापुरा क्षेत्र के उमराई गांव में बीते 28 अगस्त की शाम प्रियंका नाम की एक लड़की के हत्या की घटना का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने गांव के ही राजकुमार नाम के लड़के और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने लड़की के पिता के प्रार्थना पत्र पर लड़की के प्रेमी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी इटावा, थाना वैदपुरा, थाना सैफई से 3 पुलिस की टीमें गठित कीं.
जांच में साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य मिले कि मृतका प्रियंका की गला दबाकर हत्या उसकी मा निर्मला देवी ने की है। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने महोला जेल रोड रेलवे पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
हत्यारोपी मां निर्मला ने बताया कि उसकी पुत्री का गांव के राजकुमार से प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिसका सभी परिवारीजनों ने विरोध किया।
निर्मला देवी ने बताया कि वह और उसकी छोटी बेटी इटावा गए थे जब वापस घर लौटे तो प्रियंका अपनी मांग में सिन्दूर भर रही थी। इसके विरोध के दौरान उसने गुस्से में आकर बेटी प्रियंका को धक्का देकर बेड पर गिरा कर उसका गला दबा दिया था। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका की मां निर्मला ने अपने इस कृत्य को छुपाने एवं पुलिस से बचने के लिए प्रेमी राजकुमार पर अपनी पुत्री की हत्या कर फांसी पर लटकाने षडयंत्र रचकर उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस की गहन पूछताछ मे यह बात साफ हुई है कि हत्या की किसी और न नहीं बल्कि उसकी मां ने ही की थी। गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया।