सिद्धार्थनगर:ग्रामीण इलाकों झाड फूंक करने वाले को बड़ा महत्व दिया जाता है। इन्हे सोखा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे ही एक सोखा के खिलाफ जिले के चिल्हिया थाने में केस दर्ज कराया गया। आरोप है कि तथाकथित सोखा चार बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 42 वर्षीय महिला एक माह से लापता है। पति और बच्चे उसे खोजने का लगातार प्रयास कर रहे थे। इसी बीच उन्हे जानकारी मिली कि महिला लापता नहीं हुई है बल्कि वह गांव के ही एक झाड फूंक करने वाले सोखा के साथ चली गई है।
इस बात की जानकारी मिलने के बाद परेशान पति ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देते हुए पति ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव का झाड़-फूंक करने वाला एक व्यक्ति लगभग एक महीने से बहलाकर लेकर चला गया है। इसकी जानकारी दो दिन पहले हुई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।