कानपुर में एक पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी की करतूत इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। पूर्व इंस्पेक्टर एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब मासूम की मां ने दिनेश को रंगेहाथ पकड़ लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, चेकेरी फ्रेंड्स कालोनी में 8 अगस्त की रात पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने किरायेदार की 13 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इसी दौरान अचानक पीड़िता की मां पहुंच गई और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था।
पकड़े जाने के बाद आरोपी दिनेश त्रिपाठी ने पीड़िता की मां के पैर छूकर माफी मांगी थी। उसने कहा था उससे गलती हो गई। जब उसकी बात नहीं सुनी थी तो वह वहां से चला गया था। कुछ देर बाद उसने पीड़िता की मां को फोन कर दोबारा अपने किये कि माफी के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन दिनेश ने दिनेश ने जो किया था वह माफी के लायक ही नही था।

पीड़िता के परिवार ने इस मामले में दूसरे ही दिन तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
गुरुवार 12 अगस्त को पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने अपना बयान दर्ज करवाया। उसने बताया कि दिनेश जब भी घर आता था तो वह किसी न किसी बहाने अपने कमरे में बुला लेता था।
कमरे में वह अश्लील हरकतें करता था। जब भी मौका पाता था उसके साथ दुष्कर्म करता था। मासूम ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे मार और परिवार को मार देने की धमकी देता था। जिसके कारण वह चुपचाप सब कुछ सहती रही।