सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से परेशान एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने तलाब में कूदकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि गांव का ही एक लड़का बार बार उसे काल कर परेशान कर रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक लड़की अचानक घर से लापता हो गई। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव में स्थित एक पोखरे में नाबालिग का दुपट्टा दिखाई दिया।
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से लाश पोखरे से बाहर निकलवाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
लड़की के चाचा ने गांव के ही शिवकुमार नाम के एक युवक पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। चाचा के मुताबिक युवक बार बार फोन कर परेशान करता था। भतीजी ने इसकी जानकारी परिवार को दी थी लेकिन सामाजिक ताने बाने के डर से वह युवक को कुछ बोल नहीं सके।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।