सिद्धार्थनगर:समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए 15 जुलाई को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, तहसील मुख्यालयों में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए।
इटवा तहसील
इटवा में पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के अगुवाई में हजारों की संख्या में सपाई इटवा तहसील में पहुंचे, जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
पूर्व विधानसभाध्यक्ष ने कहा इटवा तहसील समाजवादी पार्टी का भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं की यही ऊर्जा भाजपा की तानाशाही सत्ता को ध्वस्त करेगी।
उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों तेल सहित अनेक खाद्य पदार्थों में भाजपा सरकार ने अपने 'मित्रों का जेब' भरने के लिए महंगाई की आग लगाई है। आमदनी कम है, रोजगार नहीं है लेकिन सरकार को चिंता नहीं है। सरकार लूट मचाने में व्यस्त है। समाजवादी पार्टी का तहसील इटवा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन।

बांसी तहसील
बांसी तहसील में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल जी यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तानाशाही सरकार की जनविरोधी नीतियों/बढ़ती महंगाई के खिलाफ विधनसभा क्षेत्र बांसी में तहसील स्तरीय विरोध धरना प्रदर्शन में जनसैलाब उमड़ा है। जनता 2022 के इंतजार मे है। इस मौके पर चमन आरा राईनी, मोनू दूबे, विभा शुक्ला, कमाल अहमद खान आदि लोग मौजूद रहें।
शोहरतगढ तहसील
सपा कार्यालय शोहरतगढ में पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, जमील सिद्दीकी के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम शिव मूर्ति सिंह को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, वकार मोईज खान, इब्राहिम बाबा, वीरेंद्र तिवारी, मुरलीधर मिश्रा , मनेंद्र मिश्रा, रामअवतार यादव, अजय चौरसिया, अफरोज आलम , सलीम अहमद आदि हजारों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डुमरियागंज तहसील
डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर सपा नेता चिन्कू यादव के नेतृत्व में हजारों सपाईयों ने विरोध प्रदर्शन किया।
नौगढ तहसील
पूर्व विधायक विजय पासवान के अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का पाप के घडा भर चुका है। 2022 के चुनाव में जनता इन्हे सबक सिखायेगी।