सिद्धार्थनगर:ग्राम पंचायत चुनाव तो खत्म हो गया लेकिन चुनाव को लेकर जो मनभेद है वो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव के बाद जिले मे चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की कई घटनाएं घट चुकी है। ताजा मामला है जोगिया थानाक्षेत्र के सतवाढी गांव का। यहां चुनावी रंजिश के चलते मारपीट कुछ लोग घायल हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, सतवाढी गांव मे चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। जिसके कारण गांव निवासी इम्तियाज, जलील समेत तीन लोग घायल हुए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। एक पक्ष से नवनिर्वाचित प्रधान मोहम्मद सईद और दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान जमाल अहमद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।