शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कथित हित में बनाये गए कानून का पूरे देश में लगातार विरोध हो रहा है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों को समर्थन दिए जाने के बाद प्रशासन को दौड़ भाग करने पर मजबूर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों और नेताओं की धड़पकड़ जारी है।
शनिवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शोहरतगढ़ वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसान यात्रा के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
सपा नेता ने शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत जमुहा, जीतपुर, लखनपारा, रेहरा, हथियागढ़, महला, महली, आदि दर्जनों गांव का दौरा किया।
समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया, किसानों को घर घर पहुंचकर जागरूक किया। जनता के बीच पहुंचकर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। समाजवादी समर्थकों के साथ सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
किसानों को संबोधित करते हुए मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा से ही ऐसे कानून बनाये हैं जिससे वर्ग विशेष , समुदाय विशेष को नुकसान पहुँचाने का काम किया है सरकार कह रही है किसानों की आय बढ़ जाएगी लेकिन दूसरी ओर किसान इसका विरोध कर रहे है हमारी पार्टी किसानों की जायज मांगों का समर्थन करती है हम किसानों के अधिकारों का सम्मान करते हैं, समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ है।
किसान यात्रा के दौरान मोहम्मद रिजवान खान, अत्ताउल्लाह, सौरभ, रजनीश, आरिफ गनी, हैदर अली, शौकत चौधरी, लाल किशोर, शमशेर अली,सैयद, आदि मौजूद रहे।