सिद्धार्थनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास जी गोंड ने अखिल भारतीय पथरकट्ट (शिल्पकार) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, प्रदीप कुमार पथरकट्ट को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
बढ़नी ब्लाक के मोहनकोला गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार पथरकट्ट के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विस प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, मो.मुस्तफा, आशीष अग्रहरि, अनुपम शुक्ल, वीरेन्द्र तिवारी, हरिनारायन यादव, बदरे आलम आदि ने बधाई दिया है।