सिद्धार्थनगर:समाजवादी पार्टी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद के सदस्य डॉ राजपाल कश्यप के बुद्ध भूमि आगमन पर सागर पाठक शान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर सागर पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
डाक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान और नैतिकता को ताक पर रख दिया है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है।वर्तमान की भाजपा सरकार से आम जनमानस में भय व्याप्त हैं छात्र लाठियां खा रहे है आम जनता भूख से मर रही हैं। अपराध चरमोत्कर्ष पर है लूट, हत्या, अपहरण, बालात्कार की घटनाएं रोज हो रहीं है। पिछडों तथा दलितों का उत्पीड़न हो रहा है।
इस अवसर पर मरिन्द्र मिश्र, निजाम, राम अवतार, खुर्शीद खान आदि लोग मौजूद रहे।

