सद्दाम खान
सड़क में बने सड़क में बने गड्ढों से आये दिन होती रहती है घटनायें
बढ़नी : शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आखेरैया , सहिनवार, इमलिया सुमाली ,चंदवा पैंकी, जोबकुण्डा से कोटिया बाजार नेपाल बार्डर को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। सड़क पर अनेकों छोटे बड़े गड्ढे बने हुए है जिनके कारण राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कही कही सड़क का तो नामों निशान तक खत्म हो चुका है। कही मानों तो सड़क रेगिस्तान बन चुका है। सड़क पर सड़क व कंकरीट नाम की कोई चीज नहीं बची है। हल्की सी हवा चलने पर ही रेगिस्तान की तरह ही धूल मिट्टी उड़ती है जो कि राहगीरों और वाहन चालकों की आखों को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाती है।
वहीं वाहन चालकों का कहना है कि सड़क के बीच में बने गड्ढों में से अपने वाहनों का निकालना खतरे से परे नहीं है। आए दिन छोटे बड़े हादसे इन गड्ढों की वजह से होते रहते है। बरसात के समय में तो हालत और भी खस्ता हो जाती है। बरसात होने पर गड्ढों में पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को कोई अंदाजा ही नहीं रहता और अक्सर उनके वाहन क्षतिग्रस्त होते रहते है। दुपहिया वाहन चालक तो अक्सर रात के समय चोटिल होते रहते है। वहीं इमलिया सुमाली गाँव के निवासी अवधेश यादव ने कहा की इमलिया सुमाली से कोटिया बाजार को जाने वाली सड़क पर सड़क के बीच में एक चौड़ा गड्ढा बना हुआ है जिसके कारण यहा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालकों का इसका सबसे अधिक शिकार होना पड़ता है। ग्रामीणों ने माग की है कि शासन प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाये।
वही गाँव के त्रिलोकी, शिवपुजन ,लालू अमर , अंकित आदि लोगों ने सड़क मे बने गड्ढों को खुद भरा और उन लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने की यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है जिसके बारे में आला अधिकारी, व जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नही दे रहे है। लोगों का कहना है की हम लोगों की यह मांग है की सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द ही कराया जाये। और इन गड्ढों को ठीक करवाया जाये।


