बरेली:फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर में एक साल का बच्चा खेल-खेल में जिंदा सांप निगल गया. अचानक माँ की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने बच्चे के मुँह में साँप की पूंछ देख ली. तुरन्त मां ने सांप की पूंछ पकड़कर बच्चे के मुंह से बाहर खींचा लिया और बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हिंदुस्तान के एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका एक साल का बेटा शनिवार सुबह घर पर खेल रहा था. बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया. इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा.
बच्चे की मां ने जैसे ही देखा, उसने आनन-फानन सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकाला. तब तक सांप के बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे के मुंह से निकाले गए सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी.
उधर डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने के बाद तत्काल उसका इलाज शुरू कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है. थोड़ी देर के बाद उसे उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है.

