महाराजगंज में बुधवार को एक शर्मसार कर देने वॉली घटना सामने आयी है. यहाँ एक प्रेमी युगल के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बीते 2 सितंबर का है.यह पूरा मामला धुधली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक प्रेमी जोड़ा जिसमें लड़की नाबालिग है और लड़का बालिग है, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में मिलने जाते हैं। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया.
वीडियो में किशोरी अपने प्रेमी के साथ दिख रही है और आसपास तमाम लोग इकट्ठे हैं. आक्रोशित लोगों ने खंभे में बांधकर युवक को जमकर पीटा. इसके बाद किसी ने इसकी जानकारी 112 को दी, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को भीड़ से बचाया.
घुघली थाने के उपनिरीक्षक अंकित सिंह का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. अगली कार्रवाई लड़की से पूछताछ के बाद की जाएगी.

