सद्दाम खान
शोहरतगढ़ :सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर उन्हें कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था संयोजक व प्रबंधक वकार मोइज़ खान ने कहा 1965 के युद्ध में पाकिस्तान की हौसले पस्त करने वाले उत्तर पूरब का लाल वीर अब्दुल हमीद आज के ही दिन शहीद हुए थे, इस शहादत के सामने भारत की युद्ध के त्याग ने नई इबारत लिख दी, जिसकी मिसाल आज भी कायम है।
बताते चलें सामाजिक संस्था सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक वकार मोइज़ खान के द्वारा परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अरमान अंसारी ने कहा कि हमारे देश के लिए जान निछावर करने वाले वीरों को हमेशा याद रखना चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ियों के बच्चों को उनकी वीरता की कहानी सुना कर उन्हें गौरवान्वित महसूस कराना चाहिए।
जिससे उनमें देश प्रेम की भावना बड़े और वह एक सभ्य समाज का निर्माण करें। छात्र नेता मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी, विष्णु उमर, अरमान अंसारी, उपाध्यक्ष राहुल यादव, धर्मेंद्र जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करके परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को याद किया है।

