सद्दाम खान
सिद्धार्थनगर इटवा:समाज सेवी संगठन एन एच अजनबी के बैनर तले 13 सितंबर को सिद्धार्थनगर की आशा एवं संगनि संघ की जिलाध्यक्ष गिरिजेश सिंह की अध्यक्षता मे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक बैठक आशा बहुओं की समस्याओं के समाधान हेतु आहुत किया गया और जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया और हो रहे पक्षपातपूर्ण क्रियाकलाप को रोककर समाधान की मांग किया गया।उपस्थित आशाबहुऔं द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर गंभीर आरोप लगाया कि 3979 रूपये का मानदेय भुगतान भी आज तक किसी आशा के खाते मे नहीं भेजा गया है और न ही इस दिशा मे किसी प्रकार की सकारात्मक कार्रवाई ही किया गया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन को दिखाया जाता है कि सभी आशाओं व संगनियों को नियमानुसार व निर्धारित मापदंडों के अनुसार वेतन,भत्ता आदि का भुगतान किया जा रहा है जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।
