सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज थाना अंतर्गत महुआरा चौराहे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घटना रविवार रात 10 बजे की है.
सूचना के अनुसार बगड़हिवा गांव निवासी जगदीश यादव और मधुनगर निवासी रिंकू वर्मा और मोतीराम वर्मा बाइक से बस्ती रेलवे-स्टेशन से लौट रहे थे. जगदीश बाइक चला रहा था. रात दस बजे थे तभी अचानक बाइक एक पेड़ से टकरा गई.
इस सड़क हादसे में बाइक चला रहे जगदीश और मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई और रिंकू बुरी तरह घायल हो गया.
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची और घायल रिंकू को अस्पताल भेजा गया. जिन दो लोगों की मौत हुई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

