सिद्धार्थनगर:यूपीएससी 2018 के अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए. जिसमें जिले के बर्डपुर के रामभारी
निवासी अभय कुमार पासवान ने परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया.
अभय का चयन जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक वित्त पद पर हुआ है.
अभय पासवान ने सफलता का श्रेय माता-पिता एवं बड़े भाई को दी है. अभय के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और बड़े भाई संजय पासवान बर्डपुर ब्लाक प्रमुख है.
अभय ने वर्ष 2016 में प्राथमिक विद्यालय पण्डितपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्य कर चुके हैं। 2018 में इनका चयन एडीओ सहकारिता में हुआ। इस पद पर कुछ दिनों तक नौकरी करने के बाद त्यागपत्र दे कर इलाहाबाद से तैयारी करने लगे.
अभय 2006 में जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी से हाईस्कूल की परीक्षा पास की. इंटर की पढ़ाई बहराइच से तथा स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की.

