सिद्धार्थनगर:मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हाखुर्द गाँव मे बीते 5 सितम्बर को दो पक्षों में विवाद होने के बाद जमकर मारपीट हुई. जिसमें 11 लोग ज़ख्मी हो गए थे. इनमे एक पक्ष के 60 वर्षीय श्याम नारायण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है.
क्या था मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राम प्रधान सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा रहे थे. जिस जमीन पर निर्माण का काम हो रहा था वो ग्रामसभा की जमीन है. लेकिन गाँव के कुछ लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर रखा था.
शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था कि दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान व उनके परिवार से विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और मारपीट भी हुई जिसमें 11 लोग घायल हो गए.
दूसरे पक्ष का आरोप
दूसरे पक्ष का आरोप है कि शौचालय के निर्माण कार्य को लेकर हुए मारपीट के मामले को झूठा बताया है. दूसरे पक्ष के मुताबिक हम अपनी ही जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कार्य करवा रहे थे. जिस जगह निर्माण कार्य हो रहा था वहीं ग्राम प्रधान का एक दुकान है. और एक पलता रास्ता है.
![]() |
| श्याम नारायण शुक्ला |
दूसरे पक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान ने बाउंड्री वाल के निर्माण को ना करवाने को कहा. प्रधान ने कहा कि बाउंड्री लगने के बाद रास्ते पर गाडियों के घूमने मे दिक्कत होगी. जिसके बाद विवाद हुआ और मारपीट भी हुई जिसमें दूसरे पक्ष के श्यामनारायण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है. परिवार के मुताबिक उनका इलाज चल रहा है लेकिन हालत गंभीर है.
मारपीट में घायल हुए लोग
मारपीट में ग्राम प्रधान राजेन्द्र सहानी 55 रामवृक्ष 46, रामदेव 44, रामरतन 42, दिनेश 23, चिरकुट 20 घायल हो गए. तो दूसरे पक्ष से श्यामनारायण शुक्ल, विनोद शुक्ल, अनिल शुक्ल, नीरज, राजनारायण, रूपनारायण गम्भीर रूप से घायल हो गये.
इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है. लेकिन दूसरे पक्ष का आरोप है कि मारपीट में उनके ही परिवार के लोगों गंभीर चोट आई है बाबजूद इसके पुलिस ने हमारे ही दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


