सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औदही खुर्द निवासी मोहम्मद सलीम की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई. घटना शनिवार को दोपहर लगभग बारह की है।
सूचना के मुताबिक ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के औदही खुर्द का रहने वाला मोहम्मद सलीम पुत्र हनीफ उम्र लगभग 20 वर्ष गोरखपुर-गोण्डा रेलखंड पर परसा-महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के मध्य औदही कलां के सामने रेलवे लाइन पर बैठा हुआ था। अचानक पूरब से एक दो डिब्बों की ट्रेन आ गयी। जिसकी चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
इस संबंध में ढ़ेबरुआ थाने के एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि परिजनों की इच्छा से लाश का पंचनामा भरवाकर लाश को परिजनों को सौंप दिया।

