सिद्धार्थनगर:इटवा थाना क्षेत्र के एक गाँव मे किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी के विरोध पर उसे पीटा भी गया.
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी ने पुलिस को तहरीर देते हुए एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी गुरुवार शाम खेत की ओर गई और इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
किसी तरह नाबालिग लड़की घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
इस घटना के बाद पुलिस हरक़त में आई और दूसरे ही दिन शुक्रवार सुबह महादेव घुरहु चैराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इस दौरान सीओ श्रीयश त्रिपाठी, एसएसआई रामेश्वर यादव, आरक्षी कयूम अंसारी आदि शामिल रहे।

