सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी उर्फ झुंगहवा निवासी एक 18 वर्षीय युवक 6 सितंबर सोमवार से लापता है.
परिवार के मुताबिक शिवलाल पुत्र बंसी राम बीते सोमवार से घर नहीं लौटा है. उसके लापता होने के बाद बहुत तलाश की गई लेकिन वो कहीं नहीं मिला. पिता के मुताबिक शिवलाल की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है.
जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है परिवार की चिंता और गहरी होती जा रही है. परिवार ने अपील की है कि यदि ये कहीं दिखाई दे तो कृपया इस नंबर पर सम्पर्क करें. 78009 49497

