सिद्धार्थनगर:जिले में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे है. हिंसक झड़प के अबतक कई मामले सामने आ चुके हैं.
हथपरा कांड के बाद प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ उसके बाद शनिवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया चमन में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है.
सूचना के मुताबिक त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया चमन जमीनी विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव होने लगा. इसमे एक महिला को चोट लगी है.
पीड़ित कंचन चतुर्वेदी का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले पटीदार से भूमि विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में लंबित है. शुक्रवार शाम को दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी. बीचबचाव में आई महिलाओं पर हमला किया गया.
पूरे मामले की सूचना 112 को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले को शांत कराया. संबंधित घटना की तहरीर थाने में दी गई. मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

