सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ से अपना दल एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने खाद की किल्लत, बेरोजगारी जैसे मुद्दो को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है.
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश मे धराशायी और पूरी तरह फेल हो चुकी है.
उन्होंने किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश मे हर जगह यूरिया की किल्लत है. थोड़ा बहुत खाद दुकानों पर आ जाता है तो उसे महंगे दामों में बेचा जाता है.
बॉर्डर पर मौजूद दुकानदार ज्यादा पैसा मिलने के चक्कर मे नेपाल के लोगों से खाद बेच रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लॉक डाउन के चलते जो लोग मुंबई से भाग कर गाँव आ गए थे उनके पास अब रोजगार नहीं बचा है.
और कुछ लोग बेरोजगारी की दृष्टिकोण से नेपाल में ले जाकर खाद बेच रहे ताकि उनकी रोजी रोटी चल सके.
उन्होंने कहा कि यदि हमारे सरकार के मुखिया को समय रहते इस पर अनुभव नहीं आया ज्ञान नहीं आया तो जनता हर हाल में अपना आक्रोश हमही लोगों पर जाहिर करेगी.

