सिद्धार्थनगर:सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहा स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली।
रैली को शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने मौजूद लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जीवन बहुत अनमोल है। ऐसे में हम सभी को जागरुक रहकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आप जब भी बाइक चलाएं हेलमेट जरुर पहनें। इससे दुर्घटना के समय काफी राहत मिलती है। वहीं जब भी कोई चार पहिया वाहन चलाते हैं तो सीट बेल्ट अवश्य पहनें क्योंकि दुर्घटना के वक्त आप सीट बेल्ट से बच सकते और आपको शरीर भी स्टेयरिंग से आपको चोंट लगे।
ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना प्रभारी राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार ने आपकी सुरक्षा के लिए तमाम नियम और कानून बनाएं हैं। ऐेसे में हम सभी को कर्तव्य है कि हमें यातायात नियमों का पालन जरुर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से देर भली। क्योंकि घर पर आपको कोई इंतजार कर रहा है।
जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में पंपलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने किया।
इस दौरान हियुवा ब्लाक अध्यक्ष सुग्रीम चौधरी,विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह चौधरी, एसआई अशोक पाल, अंकिता सिंह, अनिल अग्रहरि, आशाराम यादव,आशा शुक्ला, सविता शुक्ला, अशोक मिश्र, रामकिशोर, विश्वनाथ, पीताम्बर, बालगोविन्द, संतकुमार, साधना श्रीवास्तवा, सुमेरु गिरी, दीपेन्द्र सिंह, प्रदीप मौर्य, सुनील यादव आदि मौजूद थे।