सूचना के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले के चिलिहया थाने में तैनात दरोगा राजकुमार यादव और उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव विभाग के कार्य से इलाहाबाद उच्चन्यायाल जा रहे थे।
सुल्तानपुर जिले के कूड़े थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों पुलिस वालों की मौत हो गई। खबर है कि हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे व क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
दरोगा राजकुमार यादव पूर्व में बढ़नी के चौकी इंचार्ज भी रहें हैं वह 2013 बैच के थानाधयक्ष थे। 2016 बैच के उपनिरीक्षक थे नित्यानंद यादव।