सिद्धार्थनगर:ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की मुबरकबाद दी।
बढ़नी क्षेत्र के दुधवानिया बुज़ुर्ग ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। नामाज अदा करने के बाद इदगाह में देश में अमन चैन और प्राकृतिक आपदाओं में फंसे लोगों के लिए नमाजियों ने दुआ मांगी। बढ़नी में भी ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।
शोहरतगढ़ कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत के साथ ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया गया। शाही इमाम ने नमाजियों को ईद उल अजहा के बारे में विस्तार से बताया।
ईद की नमाज़ के बाद देश में अमन व चैन के लिए दुआ मांगी गई। तो वहीं बिहार, केरल और मुंबई में पानी की तबाही में फंसे लोगों के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई कि मुसीबत में फंसे लोगों को रास्ता मिले और वो सुरक्षित रहें।
बकरीद व सावन का आखिरी सोमवार को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पूरे कस्बे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।