सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगाहवा टोला तिरछहवा निवासी राम कुमार उर्फ हजारी दिल्ली से घर लौटते समय रास्ते से लापता हो गए। दो दिन बाद भी परिवार वालों को उनका कहीं पता नही चल सका।
परिवार के लोगों के मुताबिक राम कुमार उर्फ हजारी पुत्र राम समुझ उर्फ भंडारी 32 बीते 14 जून को ट्रेन द्वारा दिल्ली से घर आने के लिए निकले थे।
15 जून को उनसे परिवार की आखिरी बार बातचीत सुबह लगभग 10:30 बजे हुई थी जब वह गोंडा पहुंचे थे। लेकिन उसके बाद से उनका फोन बन्द हो गया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक वह घर नहीं पहुंचे।
उनके घर ना पहुंचने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ने लगी है। परिजन उन्हें खोजने के लिए गोंडा गए वहा उनका कोई सुराग नहीं मिला तो वह गोरखपुर तक गए लेकिन वहां भी उनका कुछ पता नहीं चल सका।

