सिद्धार्थनगर:ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के ढ़ेबरुआ-ढ़ेकहरी मार्ग पर संसरी गांव के पश्चिम गड्ढ़े में रविवार दोपहर को एक लगभग 27 वर्षीय युवक की लावारिस मिला है।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के ढ़ेबरुआ-ढ़ेकहरी मार्ग पर संसरी गांव के पश्चिम गड्ढ़े में रविवार दोपहर को एक लगभग 27 वर्षीय युवक की लावारिस मिला है।
ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर को एक महिला किसी काम से गांव के बाहर गयी थी तभी उसने सड़क के किनारे मार्ग बनने के लिए मिट्टी निकलने से बने लगभग दस फिट गहरे गड्ढ़े में लाश को देखा। उसके शोर मचाने पर लोग वहां जुट गये।
ग्रामप्रधान जाकिर हुसैन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा बनवाकर लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
इस संदर्भ में ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि लाश संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढ़े में मिला है।सिर में चोट अधिक है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा।

