सद्दाम खान कठेला सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर:बच्चों के मानसिक व बौद्धिक परीक्षण हेतु पैट्रियट पब्लिक स्कूल कठेला के तत्वाधान में 9 जून 2019 को ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसका परिणाम 15 जून को घोषित कर दिया गया है।
इस प्रतियोगिता में पैट्रियट पब्लिक स्कूल की संध्या मौर्या को प्रथम स्थान हासिल किया दूसरे स्थान रमेश विश्वकर्मा और तीसरे स्थान पर दलीप विश्वकर्मा ने बाजी मारी।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वालीं छात्रा संध्या मौर्या को साईकिल पुरूस्कार के रूप में दिया गया व अन्य छात्रों को दिवाल घड़ी दिया गया।
प्रतियोगिता में सैकड़ों परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग लिया था। परीक्षा का आशय बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनमें प्रतियोगात्मक रुचि उत्पन्न करना था।
इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारना तथा उन्हें विकास एवम् सफलता प्राप्त करने हेतु उचित मंच प्रदान करना है।
इस दौरान में प्रबंधक जुबेर शाह, अश्वनी मिश्रा, सूर्यभवन सूरज, राजेश यादव, श्यामू गुप्ता, राजेश कुमार, इंद्रजीत, मो.शरीफ, वी.के.लाल, आदि की भूमिका रही।

