सिद्धार्थनगर:थानाक्षेत्र के ढ़ेबरुआ चौराहे पर एनएच पर पेड़ गिरने 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी और एक किशोर घायल हो गया।
बुधवार को दोपहर आयी तेज आंधी के कारण ढ़ेबरूआ चौराहे के पूर्वी छोर पर एनएच 730 पर एक पेड़ गिर गया।पेड़ की चपेट में आने से दवा लेकर साइकिल से लौट रहे ढ़ेबरुआ गांव के रहने वाले विशाल पुत्र ओमप्रकाश उम्र 22 वर्ष का एनएच 730 पर चौराहे के समीप ही पेड़ गिरने से मृत्यु हो गयी और मृतक के रिस्तेदार आठ वर्षीय गोलू घायल हो गये।
इस दौरान दो बाइक भी पेड़ की चपेट में आ गयी। सूचना मिलने पर सांसद जगदम्बिका पाल और विधायक चौधरी अमर सिंह भी मृतक के घर पहुंचे और दुःखी परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त किया और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन भी दिया।


