सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ः रमजान का महीना रहमतों की बारिश अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को इस पाक महीने का चौथा जुम्मा अलविदा था। मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद लोगों ने अमन चैन और भाईचारगी की दुआ मांगी।
जिले के शोहरतगढ़ में मुकद्दस रमजान में शुक्रवार को अलविदा जुमें की नमाज़ में भारी भीड़ जुटी। मुस्लिम समुदाय के हजारों रोजेदारो ने मुकम्मल बंदोबस्त के बीच अकीदत के साथ अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की।
इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि रोजेदार रमजान के पवित्र महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। रोजेदार अपनी जुबान से किसी के लिए अपशब्द ना निकाले। आपसी भेदभाव को भूलकर मुल्क की सलामती व अमन चैन की दुआ करें।
नामज के दौरान शोहरातगढ़ कस्बे में प्रशासन चौकस रहा। शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए एसओ अवधेश राज सिंह व थानों की फ़ोर्स तैनात रहीं।
नमाज के दौरान नेता अलताफ, मोहम्मद वकील खान, मोहम्मद शकील खान, अरमान अंसारी, परवेज, अरमान खान, सद्दाम हुसैन, वकार खान, सैफ नवाज, मोहसिन, आकिब हुसैन, अफसर अंसारी, बाबूजी अंसारी, नियाज अहमद, सिराज खान, आमिर खान, रजा खान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

