कर्नाटक:चुनाव में भले ही कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा हो और कर्नाटक में सिर्फ एक सीट से उसके खाते में आई हो लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है।
कर्नाटक में नगरीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है और ताजा नतीजों के अनुसार कांग्रेस सबसे आगे दिख रही है। वहीं भाजपा दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है।
शाम तक चुनाव के पूर्ण परिणाम आ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल निकाय चुनाव की वोटिंग में कांग्रेस और जेडीएस महागठबंधन आगे चल रहा है। वहीं भाजपा पीछे नजर आ रही है। कांग्रेस-509 जेडीएस-174 बीजेपी-366 और वहीं अन्य दल-172 सीटों पर लीड कर रहे हैं।
निकाय चुनाव के नतीजों को देख कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि जिस राज्य में एक हफ्ते पहले कांग्रेस बुरी तरह हारी थी वहीं आज एक हफ्ते में जनता का मूड इतना कैसे बदल गया, जरा सोचिए
निकाय चुनाव के नतीजों को देख कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि जिस राज्य में एक हफ्ते पहले कांग्रेस बुरी तरह हारी थी वहीं आज एक हफ्ते में जनता का मूड इतना कैसे बदल गया, जरा सोचिए
इस बार अलग-अलग लड़े कांग्रेस और जेडीएस
बता दें कि इस बार के निकाय चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग अलग चुनाव लड़ा है। लेकिन राज्य में दोनों की साझा सरकार है। शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की थी वहीं बीजेपी ने कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में 25 सीटों पर जीती दर्ज की और बाकी तीन सीटों में एक-एक सीट कांग्रेस, जेडीएस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती।

