सद्दाम खान
सिद्धार्थनगर:बच्चों के मानसिक व बौद्धिक परीक्षण हेतु पैट्रियट पब्लिक स्कूल कठेला के तत्वाधान में 9 जून 2019 को ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया।
जिसमें सैकड़ों परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग लिया। परीक्षा का आशय बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनमें प्रतियोगात्मक रुचि उत्पन्न करना है।
इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारना तथा उन्हें विकास एवम् सफलता प्राप्त करने हेतु उचित मंच प्रदान करना है।
परीक्षा का परिणाम 15 जून 2019 को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन में अश्वनी मिश्रा , सूर्यभवन सूरज, राजेश यादव, श्यामू गुप्ता, राजेश कुमार, इंद्रजीत, मो.शरीफ, वी.के.लाल, आदि की भूमिका रही।

