सिद्धार्थनगर:अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम ट्विंकल की क्रूर हत्या के बाद देश में उबाल है। देश के हर कोने से कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है।
शोहरतगढ़ कस्बे में शनिवार डरशम ट्विंकल के साथ हुई हैवानियत के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर मासूम को श्रद्धांजलि दी गई और साथ ही हत्यारों को फांसी देने की मांग भी उठाई गई।
कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निलेश चौधरी, छात्र सेवक वकार खान, व छात्र नेता राघवेंद्र पुरी ने की। शाम 7:00 बजे राम जानकी मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर मार्च प्रारंभ किया गया।
कैंडल मार्च नगर के प्रमुख चौराहों रामजानकी मंदिर, पुलिस पिकेट, भारत माता चौक, गोलघर से होते हुए मुख्य मार्ग से गड़ाकुल चौराहे पर समापन किया गया।
जहां लोगों ने ट्विंकल की तस्वीर के आगे मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि दी।
इस दौरान कुश कुमार मोदनवाल पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ , नेता अल्ताफ हुसैन प्रबंधक मदरसा नूरुल लतीफ, सभासद बाबूजी अंसारी, संजीव जैसवाल, सुरेश मिश्रा, वकील खान, सदर जामा मस्जिद, भाजपा युवा मोर्चा नीलेश चौधरी ,वकार खान, सुजीत अग्रहरी, संदीप गुप्ता,राघवेंद्र पूरी, शिवकुमार मोदनवाल, अरमान अंसारी, नीतीश गुप्ता, अमित मिश्रा, शिव शंकर गुप्ता, आशीष गुप्ता, विपिन तिवारी, शिबू अग्रवाल, कार्तिकेय उपाध्याय,अतलाफ़ नेता, ऋषि वर्मा, मोनू अग्रहरि आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



